पिथौरागढ़, सितम्बर 2 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। लछैर-नैनीपातल सड़क के सिरड़ के समीप बरसाते नाले का पानी बढ़ने से दुपहिया चालकों को परेशानी हो रही है। लछैर के ग्राम प्रधान करन सिंह खनका ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क में स्कबर का निर्माण ना करने से बरसाती नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे तेज बारिश के दौरान इस मार्ग से आवाजाही करने वाले दुपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना पड़ा। खनका ने कहा कि पूर्व में कई बार विभाग को सूचित व शिकायत पत्र देने के बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नही की। खनका ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क पर स्कवर निर्माण करने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...