पिथौरागढ़, जुलाई 11 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। गणाई गंगोली सिमाली गांव में डाना गोल्ज्यू की मूर्ति की स्थापना हुई। ग्रामीणों ने कलश यात्रा व ढोल नगाड़ों के साथ डाना गोल्ज्यू की मूर्ति को मंदिर तक पहुंचाया। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मूर्ति की स्थापना की गई। बताया मंदिर निर्माण रणजीत राम ने अपने निजी संसाधनों से कराया है। बाद में मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व मनेजर रणजीत राम, जगदीश राम, जगजीवन प्रसाद, दलीप राम, मोहन राम, अशोक कुमार, मनोज कुमार, आनंद प्रसाद, विनोद प्रसाद, चंदन राम, रिंकू कुमार, सनम कुमार, जीवन प्रसाद, विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...