पिथौरागढ़, अक्टूबर 6 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर के सिमलगैर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ। मंगलवार को मुख्य अतिथि पार्षद सुशील खत्री ने केंद्र में पंजीकृत बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को बाल विकास विभाग की ओर संचालित योजनाओं के तहत दी जाने वाली सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पार्षद खत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन जनहित में आमजन को सरकार की योजनाएं पहुंचाने में सराहनीय प्रयास कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...