Pithoragarh News: साढ़े आठ पेटी शराब के साथ तीन पकड़ें
पिथौरागढ़, जुलाई 10 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। जाजरदेवल और थल पुलिस ने साढ़े आठ पेटी शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा। शुक्रवार को जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान लेलू स्टेडियम के पास एक कार से चार पेटी अवैध शराब के साथ नरेन्द्र सिंह निवासी मड़ेगांव को पकड़ा। भड़कटिया स्थित एक ढाबे में दीवान सिंह निवासी भटेड़ी को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इधर थल थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने त्रिलोक सिंह निवासी भकुंडा को चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.