पिथौरागढ़, जुलाई 8 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मुनस्यारी पुलिस ने सेल्टिंग, रिंगु, चिलकोट गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आमजन को महिला अपराध, घरेलू हिंसा व वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। साथ ही पुलिस ने आमजन से क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशे की तस्करी करने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- जागरूकता से साइबर अपराध से होगा बचाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...