पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने साइबर अपराध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नगर के मुख्य बाजार, मॉल व गांवों में जाकर आमजन वह बुजुर्ग नागरिकों को जागरूक किया। साथ ही आमजन को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध के तरीकों के बारे में भी बताया। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...