पिथौरागढ़, अक्टूबर 19 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जनपद में पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान जारी है। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों मे पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने पुलिस से उनके मोबाइल में आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी ओटीपी, यूआईपी पिन व बैंकिंग पासवर्ड किसी से साझा न करने व तथा फर्जी लोन, लॉटरी और नौकरी के प्रलोभनों में ना आने की अपील की। साथ ही साइबर ठगी होने पर उनकी 1930 व www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...