Pithoragarh News: सांस के विश्लेषण से टीबी की शुरुआती पहचान की कोशिश
पिथौरागढ़, अक्टूबर 22 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। टीबी की शुरुआती पहचान को आसान, सुलभ और कम खर्चीला बनाने के लिए सांस में मौजूद रासायनिक यौगिकों के विश्लेषण पर आधारित नई सेंसर तकनीक विकसित करने की दिशा में शोध किया जा रहा है। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी), प्रयागराज के सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक पुनेठा ने पिथौरागढ़ स्थित टीबी अस्पताल का दौरा कर चिकित्सकों से संवाद किया। उन्होंने टीबी के लक्षणों, वर्तमान जांच प्रक्रियाओं और रोग की समय पर पहचान में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। डॉ. पुनेठा भारत सरकार की एएनआरएफ समर्थित मंत्रा-टीबी परियोजना के तहत सांस में मौजूद विशिष्ट रासायनिक यौगिकों का विश्लेषण कर टीबी की शुरुआती पहचान के लिए पोर्टेबल, गैर-आक्रामक और कम लागत वाली प्रणाली विकसित करने पर कार्य कर रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.