Pithoragarh News: सांप के डसने से महिला घायल
पिथौरागढ़, जुलाई 5 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। स्वाड़लेख गांव में एक महिला को सांप ने डस दिया। जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय कलावती देवी शनिवार को घास काटने को जंगल गई थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस दिया। जिसके बाद वह तुरंत घर पहुंची और परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अमन आलम ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया महिला का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.