Pithoragarh News: सरकार से की जल्द कार्रवाई की मांग
पिथौरागढ़, सितम्बर 6 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपना चरणबद्ध आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। रविवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केएस अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ मंत्री से वार्ता के बाद आंदोलन को 15 दिन के लिए स्थगित किया गया है। यदि तय अवधि में मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो फार्मासिस्ट दुबारा आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे,इसके लिए शासन और जिम्मेदार होगा। फार्मासिस्टों ने सरकार से पांच सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.