Pithoragarh News: सरकार व शासन से की 12 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग
पिथौरागढ़, सितम्बर 9 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण अभियान जिलेभर में तेज हो गया है। विकास भवन, कनालीछीना, विण और मूनाकोट में गेट मीटिंग आयोजित कर कर्मचारियों ने फेडरेशन की 12 सूत्रीय मांगों पर सरकार और शासन से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। बुधवार को विकास भवन में कार्यक्रम संयोजक भुवन भट्ट के नेतृत्व में आयोजित गेट मीटिंग में ग्राम्य विकास, सहकारिता, समाज कल्याण, बाल विकास, ग्रामीण निर्माण, पंचायतीराज और कृषि समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में एकजुट होकर आगामी आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- लोहाघाट में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.