पिथौरागढ़, नवम्बर 22 -- Pithoragarh News: थल। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में नौवें दिन की लीला में विभीषण-हनुमान भेंट, रावण-सीता संवाद, त्रिजटा संवाद का मंचन हुआ। हनुमान के माता सीता को श्रीराम की मुद्रिका सौंपने, अक्षय कुमार वध और मेघनाद-हनुमान संवाद का सुंदर मंचन किया गया। इसके साथ ही विभीषण का श्रीराम की शरण में आना, लक्ष्मण के समुद्र को ललकारना व वानर सेना द्वारा समुद्र पर सेतु निर्माण तक की लीला का मंचन किया।राम की भूमिका सागर कार्की, लक्ष्मण की मयंक पाठक, सीता की पंकज मेहता, हनुमान की राजेश प्रसाद, विभीषण की शुभम वर्मा, मंदोदरी की पूजा पांडे, मेघनाद की अनिल कार्की, अक्षय कुमार की दीपांशु पानू, त्रिजटा की हितेश कुमार, सुग्रीव की राजन राम, अंगद की नारायण नेगी, जामवंत की दक्ष तथा समुद्र की भूमिका रोहन ने निभाई। इस दौरान कृष्...