पिथौरागढ़, अगस्त 4 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। एससी-एसटी, पिछड़ी जाति वैचारिक महासभा ने जनपद में स्थायी समाज कल्याण अधिकारी की नियुक्ति की मांग उठाई है। महासभा के अध्यक्ष गोपाल राम सिरोला ने बताया कि प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार का स्थानांतरण हो चुका है, जिसके बाद यह पद रिक्त पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद के किसी भी ब्लॉक में सहायक समाज कल्याण अधिकारी की नियुक्ति भी नहीं की गई है, जिससे आम लोगों को सरकारी योजनाओं और विभागीय कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महासभा ने प्रशासन से जल्द से जल्द समाज कल्याण अधिकारी और सहायक अधिकारियों की नियुक्ति कर जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...