Pithoragarh News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन हुआ
पिथौरागढ़, अक्टूबर 30 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। आईटीबीपी 14 वीं वाहिनी की ओर राइंका सातशिलिंग में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को वाहिनी के सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण व राष्ट्र के प्रति सत्यनिष्ठा व ईमानदारी बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों व शिक्षकों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य आशा बोरा ने जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए वाहिनी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: छात्राओं को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की सीख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.