Pithoragarh News: सचिव ने लोगों को किया जागरुक
पिथौरागढ़, अक्टूबर 5 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से डीडीहाट में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने महिलाओं और आमजन को एसिड हमले के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं योजना-2016 की जानकारी दी। शिविर में सचिव ने निःशुल्क काउंसलिंग, मध्यस्थता, न्यायालय में पैरवी के लिए निःशुल्क पैनल अधिवक्ता, साइबर क्राइम, स्थायी लोक अदालत तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.