Pithoragarh News: सचिव ने आमजन को जागरूक किया
पिथौरागढ़, जुलाई 13 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। गंगोलीहाट ब्लॉक सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज धनंजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सचिव मंजू देवी गंगोलीहाट पहुंची। कार्यक्रम के दौरान सचिव ने मौजूद लोगों को महिलाओं के यौन उत्पीड़न के रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के बारे में जानकारी दी। साथ ही सचिव ने लोगों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। कहा यह एक गैरकानूनी काम है जिसे कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट व किसी डिजिटल नेटवर्क का उपयोग कर किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक परिसर व थाना कोतवाली गंगोलीहाट में पौधरोपण किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी प्रदीप बिष्ट सहित पुलिसकर्मी, वन विभाग व नगरपालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.