Pithoragarh News: श्रम विभाग ने श्रमिकों को किया जागरूक
पिथौरागढ़, अक्टूबर 11 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडे, पिथौरागढ़। खड़कोट में श्रम विभाग व एक संस्था की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रेनर रेखा जोशी ने श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति, विवाहोपरांत, मृत्योपरांत मिलने वाली आर्थिक सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक कर उनसे जोड़ना है। रांथी में भी श्रमिकों के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश धामी,क्षेत्र पंचायत सदस्य कांता धामी सहित अन्य कर्मी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: श्रमिकों को किया जागरुक यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: श्रम विभाग ने जागरूकता शिविर लगाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.