Pithoragarh News: श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु का प्रसंग सुनाया
पिथौरागढ़, नवम्बर 15 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। नगर के खितोली कालसिन मंदिर में आयोजित श्री महाशिवपुराण कथा का आयोजन जारी है। कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य किशोर जोशी ने श्रद्धालुओं को देवर्षि नारद, भगवान विष्णु और भगवान शिव से जुड़े प्रसंगों को सुनाया। उन्होंने भगवान ब्रह्मा और विष्णु के प्रसंग के माध्यम से सृष्टि के संचालन, मर्यादा तथा सच्ची भक्ति के मर्म को समझाया। इस दौरान दुर्वासा मुनि और केतु से जुड़ी मार्मिक कथाओं का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस दौरान मुख्य यजमान भुवन चंद्र पंत, पुजारी तारा दत्त पंत, नगर पालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, नगर भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.