Pithoragarh News: शिशु के जन्म पर फलदार पौधा भेंट किया जाएगा
पिथौरागढ़, अगस्त 14 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी और द स्कॉलर्स अकादमी की ओर जनपद में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु की मां को एक फलदार पौधा भेंट किया जाएगा। इस पहल का शुभारंभ पूर्व पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने किया। संस्था के अध्यक्ष अजय ओली ने कहा कि द स्कॉलर्स अकादमी के विद्यार्थी प्रतिदिन जिला महिला अस्पताल व महिला अस्पताल में जाकर नवजात शिशुओं की माताओं को पौधे भेंट करेंगे। प्रत्येक पौधे को उस नवजात बच्चे के नाम से जोड़ा जाएगा, ताकि वर्षों बाद जब वह बच्चा बड़ा हो, तो उसके साथ उसका अपना वृक्ष भी बड़ा हो। यह भी पढ़ें- Bagaha News: पेड़ हमारे जीवन का मूल आधार: अमित गुप्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.