पिथौरागढ़, अक्टूबर 25 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। पतंजलि योग केन्द्र नगर निगम सभागार में शरद पूर्णिमा पर हवन का आयोजन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षक विपिन चन्द्र जोशी ने कहा कि हवन व योग हमारे ऋषियों ने हमें धरोहर में दी है,हमारा कर्तव्य अपने बच्चो को भी यज्ञ के महत्व के बारे में बताना है। रघुबर दत्त कापड़ी ने कहा कि हवन व योग को अपनाकर खुद को स्वस्थ्य व जीवन को आनन्दमय बनाया जा सकता है। हवन के समापन में पंडित तारा सिंह ने कहा विभिन्न शोधों में यह सिद्ध हुआ है कि हवन मानव व जलवायु के लिए लाभकारी है। इस दौरान हेम चन्द्र जोशी, मान सिंह सामंत, दीपा पन्त, बीना धामी, घनश्याम जोशी चन्द्रकला, विक्रम सिंह मेहता, आशा बिष्ट, सतीश चन्द, विद्या जोशी, बिन्दु जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की खीर रखते समय क...