पिथौरागढ़, सितम्बर 19 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के समीप मकान का काम करने के दौरान एक मजदूर घायल हो गया। शुक्रवार को बिहार निवासी राजेश यादव नगर क्षेत्र में एक मकान में काम कर रहा था। इस दौरान छत से शटरिंग निकालते समय लकड़ी का पट्टा उसके सिर में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एमओ डॉ. कमल ने घायल को भर्ती कर उपचार किया। बताया व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...