Pithoragarh News: विश्वकर्मा जयंती पर संस्थानों में हुई पूजा-अर्चना
पिथौरागढ़, सितम्बर 17 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। सीमांत में सृजन और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेरीनाग और गंगोलीहाट जैसे तमाम हिस्सों में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, निर्माण संस्थानों, वर्कशॉप्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर में विश्वकर्मा जयंती पर सरकारी व निजी संस्थानों, मोटर गैराजों, आईटीआई, लोनिवि वर्कशॉप और निर्माण स्थलों को फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। इस दौरान तकनीकी कर्मचारियों, कारीगरों, शिल्पकारों और वाहन स्वामियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा का आह्वान किया। दैनिक उपयोग में आने वाली मशीनों, उपकरणों, तकनीकी औजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.