Pithoragarh News: विधायक चुफाल ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया
पिथौरागढ़, अक्टूबर 10 -- ओलावृष्टि से फसलों और घरों को नुकसान Pithoragarh News: महेश पाल, अस्कोट। क्षेत्र में तेज बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को खासा नुकसान पहुंचा है। शनिवार को विधायक बिशन सिंह चुफाल ने क्षेत्र में पहुंचकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान काश्तकारों ने विधायक चुफाल से ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान का सर्वे कर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। क्षेत्रवासियों ने कहा बेमौसम ओलावृष्टि और तेज बारिश के कारण देवल, खोलियागांव, गर्जिया, बैड़ा, बगड़ीहाट, थाम, हिनकोट, चमलेख में किसानों की तैयार फसल व सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। साथ ही खेतों में मवेशियों के लिए सूखाई घास भी बर्बाद हो गई है। लोगों ने कहा ओलावृष्टि के कारण कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। जिससे प्रभावित परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। विधायक चुफाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.