Pithoragarh News: विधायक के आश्वासन के बाद क्रमिक अनशन समाप्त
पिथौरागढ़, अगस्त 2 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। शहीद चौक धरना स्थल पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर छह दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन विधायक फकीर राम टम्टा के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। शनिवार को विधायक टम्टा ने धरना स्थल पहुंचकर आन्दोलनकारियों से वार्ता की। जिसके बाद उन्होंने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से फोन पर बात कर समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। बता दें आन्दोलनकारियों की प्रमुख मांग बेरीनाग महाविद्यालय की जर्जर सड़क का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देना व महाविद्यालय खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करना था। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, महामंत्री गणेश उपाध्याय, किरन मियान, जिला मंत्री इन्द्र धानिक, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की, योगेश महरा, दल बहादुर बाफिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.