Pithoragarh News: वालीबॉल प्रतियोगिता की चार सेमीफाइनलिस्ट तय
पिथौरागढ़, अक्टूबर 21 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज गर्खा के खेल मैदान में 24वीं स्वर्गीय मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वालीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 राजपूत राइफल्स, 12 कुमाऊं, जय मां भगवती ओगला और झूलाघाट की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। बताया पहला सेमीफाइनल मैच 6 राजपूत राइफल्स और 12 कुमाऊं के बीच खेला जाएगा, वही दूसरा मैच जय मां भगवती ओगला और झूलाघाट की टीमें आमने-सामने होंगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महिमन सिंह कन्याल, निर्णायक मंडल में इंद्रजीत सिंह सामंत, वीरेंद्र कन्याल, डब्बू साह, परिमोहन कन्याल, तिरेंद्र कन्याल, निकेश कन्याल, जीवन कन्याल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.