पिथौरागढ़, अक्टूबर 24 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के जिला पंचायत सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक सम्पन्न हुई। दामोदर भट्ट ने बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को लेकर वार्ता की गई। कहा आगामी 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उन्हें वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। बैठक में लाल सिंह शास्त्री, चाकचंद्र ओझा, डीआर राज, भुवन सिंह, राजेन्द्र पांडेय, देवीदत्त, सुरेन्द्र, अब्दुल हफीज, गणेश राम, भगवान बल्लभ, पार्वती भट्ट, भावना नगरकोटी, लक्ष्मी आर्या, फूलोमणि पन्त, हर सिंह वल्दिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...