Pithoragarh News: वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों को जागरूक किया
पिथौरागढ़, सितम्बर 15 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने थाना क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों को जागरूक किया। एसएचओ संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों को साइबर ठगी के बदलते तरीकों, बैंक खातों के दुरुपयोग व म्यूल अकाउंट के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें जीआरएम व एमआरएम पोर्टलों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर उसकी शिकायत हेल्पलाइन नम्बर में करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.