Pithoragarh News: वन विभाग ने स्वच्छता अभियान चलाया
पिथौरागढ़, सितम्बर 25 -- Pithoragarh News: महेश पाल, अस्कोट। अस्कोट में वन विभाग व ग्रामीण एकता मंच ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी पूरन देउपा के नेतृत्व में कर्मियों ने मल्लिकार्जुन मन्दिर परिसर व मार्केट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कर्मियों ने परिसर में बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। स्वच्छता अभियान में वन दरोगा कैलाश सिंह, वनरक्षक खजान मेहता, तरुण पाल, कमला पाल, भावना धामी, वन दरोगा ममता शर्मा, अमित चंद, नरेश पाठक, जगत गिरी, तरुण पाल, गणेश उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी दुर्गाराम आर्य, नितिन जोशी, ग्राम प्रधान जमतड़ी ललित बिष्ट, प्रधान बगड़ीहाट सुरेश, टिकेंद्र पाल, अंकिता पाल, बीडीसी सदस्य कमल पाल, मनोज लुंठी, रोशन पाल, ललित पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.