Pithoragarh News: वड्डा में खुलेगी पीएनबी की नई शाखा
पिथौरागढ़, जुलाई 29 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर के वड्डा क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा खोली जाएगी। पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ऐंचोली, जाजरदेवल और वड्डा में पीएनबी शाखाएं खोलने के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा था। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडल सचिव बसन्त जोशी ने बताया कि वड्डा शाखा के संचालन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अगले चार माह के भीतर शाखा खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ऐंचोली, जाजरदेवल में भी शाखा खोलने के लिए उच्च स्तर से कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.