Pithoragarh News: वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने चिह्निकरण की मांग उठाई
पिथौरागढ़, नवम्बर 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़, संवाददाता। सीमांत में अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारी राज्य गठन के 26 साल बाद भी सम्मान न मिलने से परेशान हैं। सोमवार को वंचित राज्य आंदोलनकारियों के एक शिष्टमंडल ने भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संघर्ष के प्रमाण स्वरूप थाने में दर्ज एफआईआर की छायाप्रति, चिकित्सकीय संबंधी अभिलेख व समाचार पत्रों की कटिंग सहित अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि लंबे समय से वह राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है। प्रदेश मंत्री दीपिका से इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: ऋषिकेश तहसील में राज्य आंदोलनकारियों का प्रदर्शन यहां राजेंद्र पांडेय, प्रकाश जोशी, उमा पांडे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.