Pithoragarh News: लछैर में गूंजे मां महाकाली के जयकारे, नवचंडी महायज्ञ में विधायक महर दी आहुति
पिथौरागढ़, अगस्त 26 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। लछैर स्थित प्रसिद्ध मां महाकाली मंदिर में तीन दिवसीय पुनः प्रतिष्ठा व नवचंडी महायज्ञ धार्मिक श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण के बाद आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही लगी रही और मां महाकाली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन विधि-विधान के साथ मां महाकाली का पूजन व कन्या पूजन किया गया। नवचंडी महायज्ञ में मुख्य आयोजक विधायक मयूख महर समेत स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। जिसमें विश्व शांति, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद मंदिर परिसर में महाआरती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.