पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के रीठाखानी में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों उनके खेतों में मक्के और सोयाबीन की फसल तैयार हो चुकी है। बताया बंदर बार-बार उनके खेतों में आकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...