Pithoragarh News: राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन
पिथौरागढ़, नवम्बर 23 -- Pithoragarh News: गंगोलीहाट। बेरीनाग के चामाचौड़ा में आयोजित रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन लीला का शुभारंभ गणेश वंदना व श्रीकृष्ण गोपी नृत्य से हुआ। इसके बाद लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, मेघनाद वध, सुलोचना सती का मार्मिक दृश्य, श्रीराम-रावण युद्ध, रावण वध, माता सीता की अग्निपरीक्षा, श्रीराम के अयोध्या आगमन के बाद श्रीराम राज्याभिषेक तक की लीला का मंचन किया गया। समापन संध्या में हास्य कलाकार गणेश बिष्ट ने दर्शकों का खूब मोह मोहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता खजान चंद्र गुड्डू रहे। इस दौरान रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष कुशल भंडारी व संयोजक दिवाकर रावल ने सभी अतिथियों व दर्शकों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Almora News: मेलगांव में राज्याभिषेक से रामलीला का परायण यह भी पढ़ें- Almora News: मेलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.