पिथौरागढ़, सितम्बर 10 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, गंगोलीहाट। नगर के मुख्य बाजार में श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से रामलीला मंचन को तालीम शुरू कर दी है। जो अक्तूबर दूसरे सप्ताह तक जारी रहेगा। आयोजकों ने बताया विगत 92 वर्षों से नगर में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह रावल, सह निर्देशक किशन उप्रेती, कैलाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने राम के अभिनय में खुशी उप्रेती, लक्ष्मण एंजल सुगड़ा , सीता रजनी सेलाकोटी, भरत लक्षिता बिष्ट व शत्रुघन के अभिनय के लिए अंजली पाण्डेय का चयन किया। वही सूर्पनखा का अभिनय अपर्णा रावल, अहिल्या आयुषी रावल, माता गौरी सुहानी चन्दोला, शबरी दीक्षा पाठक, वन स्त्री निशा बोरा, साक्षी उप्रेती व सीता सहेली प्रथम दृष्टि उप्रेती व सोना गोस्वामी का चयन...