Pithoragarh News: राजी जनजाति की समस्याओं को लेकर हुई बैठक
पिथौरागढ़, नवम्बर 29 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से राजी जनजाति के उत्थान के लिए गठित समिति की बैठक हुई। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कंवर अमनिन्दर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजी जनजाति के लोगों ने समस्याएं उठाई। गांणागांव,किमखोला,भक्तिरवा,चिफलतरा व कंतोली के ग्रामीणों ने जमीन के मालिकाना हकशिक्षा,रोजगार सहित अन्य समस्याएं उठाई। जिला जज ने संबधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी,रेनू ठाकुर,जय सिंह रजवार,प्रदीप पाठक,खीमा जेठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.