पिथौरागढ़, अक्टूबर 16 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। टकाना रामलीला के पांचवें दिन भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से रामायण के मार्मिक दृश्यों को जीवंत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बीते दिन टकाना में रामलीला का शुभारंभ भगवान श्रीराम के दशरथ भवन में वनवास की आज्ञा के लिए प्रवेश करने के दृश्य से हुआ। इसके बाद कैकेयी ने श्रीराम को वल्कल वस्त्र देने, गुरु वशिष्ठ और कैकेयी के बीच संवाद का मंचन किया गया। राजसी वस्त्रों का त्याग कर वन की ओर प्रस्थान करते श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। गंगातट पर निषादराज से श्रीराम की भेंट और संवाद, सुमंत को वापस अयोध्या भेजने व केवट परिवार से मिलने के बाद गंगा पार जाने के प्रसंगों का मंचन किय...