Pithoragarh News: रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी
पिथौरागढ़, अगस्त 27 -- Pithoragarh News: प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अभिलाषा समिति की ओर से अभिलाषा एकेडमी में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और पानी बचाओ अभियान को समर्पित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर प्रकृति के प्रति प्रेम और उसके संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने पेड़ों, जलस्रोतों और जैव विविधता की रक्षा का संकल्प लिया। अभिलाषा समिति के निदेशक डॉ. किशोर कुमार पंत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल भावनात्मक विषय नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और सामाजिक आवश्यकता भी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों को राखी बांधना एक प्रतीकात्मक पहल है, जिसका वास्तविक उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना विकसित करना है। यह भी पढ़ें- Sa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.