Pithoragarh News: रक्षाबंधन उत्सव में बहनों ने बांधी राखी
पिथौरागढ़, अगस्त 26 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर के एक बारातघर में महिला उत्थान समिति की ओर से रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। बुधवार को कार्यक्रम में विजया वल्दिया और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समिति की बहनों ने अतिथियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है। कार्यक्रम में महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष दीप्ति उप्रेती, सचिव मिताली पुनेठा सहित समिति से जुड़ी अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पुलिस अधिकारियों की कलाई पर सजी राखी, महिला विंग ने दिया भाई-बहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.