पिथौरागढ़, नवम्बर 14 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में अधीक्षण अभियंता पद पर तैनात देवेंद्र सिंह बिष्ट का हल्द्वानी तबादला हो गया है। हल्द्वानी विद्युत वितरण मंडल में अधीक्षण अभियंता के साथ ही बिष्ट पर अधिशासी अभियंता विद्युत परियोजना खंड आरडीएसएस का अतिरिक्त जिम्मा भी यथावत रहेगा। उनके तबादले के बाद किच्छा के अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी को पिथौरागढ़ अधीक्षण अभियंता (प्रभारी) बनाया गया है। नवनियुक्त अधीक्षण अभियंता ने कार्यभार भी संभाल लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...