पिथौरागढ़, सितम्बर 4 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। केमू स्टेशन में यूथ कांग्रेस की ओर से संविधान पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष धीरज बेरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना सहित संविधान के महत्वपूर्ण अंशों का सामूहिक पाठ किया गया। प्रदेश सचिव अभिषेक बोहरा ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने वाला मार्गदर्शक है। कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान के महत्व और समानता, स्वतंत्रता, भाईचारे के मूल्यों की जानकारी दी। प्रदेश महासचिव निकिता वर्मा, जिला महासचिव किशन कुमार, विधानसभा अध्यक्ष अनन्य मेहरा, संजय कोहली, शुभम भट्ट, पंकज जोशी, अनिल, रोहित मेहरा, इशू वर्मा, वीर टम्टा, राहुल सहित अन्य युवा मौजूद रहे...