पिथौरागढ़, नवम्बर 3 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता मोहित बिष्ट को देहरादून में राष्ट्र का युवा पथप्रदर्शक सम्मान से सम्मानित किया गया। एकसेन्युएट के मुख्य कार्यकारी अमित ठक्कर, 69 माउंटेन ब्रिगेड के लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप सिंह और अविदेश पुंडीर ने स्मृतिचिन्ह भेंटकर मोहित को सम्मानित किया। मोहित ने बताया कि नशामुक्ति, युवा सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया है। सम्मान मिलने पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...