पिथौरागढ़, अगस्त 4 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जाजरदेवल सल्मोड़ा में स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने दवाइयों की जांच कर प्रतिष्ठान स्वामियों को दवाओं का सही ढंग से रख-रखाव करने के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल संचालकों से मेडिकल स्टोरो में साफ सफाई रखने, एक्सपायरी दवाई ना रखने व सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर औषधी निरीक्षक पंकज पंत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...