पिथौरागढ़, नवम्बर 1 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में मेट्रन के पद पर तैनात मैडलीन लाउरेन्स को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने सम्मानित किया। इस दौरान मौजूद चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना की है। लाउरेन्स ने कहा कि वह 27 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए है। इस दौरान पीएमएस डॉ. डीपी सिंह, नर्सिंग अधिकारी शिल्पा रावत, जया थापा, दीपा रावत, नेहा चंद, कविता कोरंगा, अंजलिका सिंह, मीना गुप्ता, निशा सौन, कंचन नाथ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मियों को समारोहपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ एमके दुबे सेवानिवृत्त...