पिथौरागढ़, अक्टूबर 1 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़, संवाददाता। जन-जन की सरकार कार्यक्रम का मूनाकोट क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने कार्यक्रम स्थल के गेट पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार और शासन के खिलाफ नारेबाजी की, उन्होंने 10 सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। गुरुवार को मूनाकोट में आयोजित जन जन की सरकार शिविर से ग्राम प्रधानों ने दूरी बनाई रखी। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने कहा कि प्रधान लंबे समय से प्रदेश सरकार और शासन के समक्ष 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, इससे ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि जन-जन की सरकार कार्यक्रम में जनता की भागीदारी नहीं रही। शिविर में अध...