पिथौरागढ़, जुलाई 4 -- Pithoragarh News: डीडीहाट। चिटगालगांव के ग्रामीणों ने मुवानी-गोबराडी से चिटगालगांव तक सड़क निर्माण की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों ने कहा की आजादी के कई दशक बीतने के बाद भी चिटगालगांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधा से वंचित है। कहा सड़क ना होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने कहा कि स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत मुवानी गोबराड़ी से चिटगालगांव तक सड़क की स्वीकृति हुई थी। लेकिन अभी तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नही हुआ है। कहा सड़क का निर्माण ना होने के कारण बुजुर्गों, बीमारों, गर्भवती महिलाओं को पैदल दस किमी का सफर तय कर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। कहा आपातकालीन स्थिति में मरीजों को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। कहा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक आयुर्वेदिक चिकित्सालय ...