Pithoragarh News: मुनाबे के पास सड़क कीचड़ में तब्दील
पिथौरागढ़, अगस्त 29 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। कठपतिया-रीठाखानी सड़क के मुनाबे के पास सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। शनिवार को स्थानीय विक्रम सिंह, पदम सिंह, प्रकाश धामी ने कहा कि स्थानीय लोग कई बार इस सड़क में डामरीकरण की मांग उठा चुके है। जिसके बाबजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नही की जा रही है। कहा इस मार्ग से 700 से अधिक की आबादी आवाजाही करती है। लेकिन सड़क में बने गड्ढों व कीचड़ के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा इस मार्ग में कई दुपहिया चालक रपटकर घायल भी हो चुके है। जिसके बाबजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई सुध नही ली जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण करने व गड्ढों की पेचिंग की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.