Pithoragarh News: मुनस्यारी सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर में नहीं हुए अल्ट्रासाउंड
पिथौरागढ़, जुलाई 24 -- Pithoragarh News: पूरन पांडेय, मुनस्यारी। मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में घंटों अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार करने के बाद लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। शिविर में केवल गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड किए गए। अन्य मरीजों को बिना जांच के वापस लौटा दिया गया। इससे लोग नाराज दिखें। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कि शिविर में केवल गर्भवतियों के ही अल्ट्रासाउंड हुए,सामान्य रोगियों को सुविधा नहीं मिली। कहा कि अगर सामान्य रोगियों को भी अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलती को बेहतर होता। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आगामी दिनों में जल्द ही शिविर लगाकर अल्ट्रासाउंड से वंचित रहे लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.