Pithoragarh News: मुनस्यारी में खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ
पिथौरागढ़, सितम्बर 22 -- Pithoragarh News: पूरन पांडे, मुनस्यारी। नगर के जोहार क्लब मैदान में खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को विधायक हरीश धामी की पत्नी दीपा धामी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान राइंका मुनस्यारी के बच्चों ने वंदना और स्वागत गीत से सभी अतिथियों को स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों के बीच दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन कैलाश कोरंगा ने किया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी नेहा कुमारी, ब्लॉक समन्वयक मुनस्यारी हेमा पांडे, गंगा देवी, धर्मेन्द्र कुमैया, केदार मर्तोलिया, मनोहर टोलिया, विनय पांगती, भीम रामदेव राव, नरेन्द्र कुमार, कैलाश लस्पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.