पिथौरागढ़, अक्टूबर 27 -- Pithoragarh News: मुनस्यारी। मुनस्यारी खेल मैदान में सीमा जागरण मंच ने फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ सीमा सुरक्षा व खेल-कूद परिचय संवाद का आयोजन हुआ। सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने बताया कि सीमांत जनपदों के गांव-गांव के होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीमा सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, नशे के खिलाफ सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और सीमा सुरक्षा पर सजगता लाने के उद्देश्य से मुनस्यारी-धारचूला खंड के प्रत्येक गांव में खेल टोली का गठन किया जाएगा। कहा सीमांत खंडों के प्रत्येक गांव में युवाओं को खेलकूद के माध्यम से जोड़ा जाएगा। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए विद्यालय-महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: नशाखोरी के खिलाफ प्रशासनिक सहयोग क...