पिथौरागढ़, अगस्त 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में आज से ट्रायल शुरू होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए अलग-अलग स्थानों पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। विण व नगर निगम पिथौरागढ़ के ट्रायल सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, मूनाकोट के झौलखेत, कनालीछीना के राजकीय पॉलीटेक्निक खेल मैदान, डीडीहाट व नगरपालिका डीडीहाट के ट्रायल जीआईसी खेल मैदान में होंगे। बेरीनाग व नगरपालिका बेरीनाग के ट्रायल महाविद्यालय खेल मैदान, गंगोलीहाट के महाकाली जीआईसी, धारचूला व नगरपालिका धारचूला के जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम व मुनस्यारी के जोहार खेल मैदान में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...